My open letter to Amit Shah ji regarding the BJP's eagerness to target Delhi Government's anti-corruption initiatives and laziness to stop the widespread corruption, criminalism, communalism and crony capitalism within the BJP. - कपिल मिश्रा
प्रिय अमित शाह जी
कल आपके दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय जी ने मुझे स्वेच्छा पूर्वक ईमानदार होने का सर्टिफिकेट बाँटने की कृपा की. आज आपके ही पार्टी द्वारा घोषित ये ईमानदार आपसे कुछ सवाल पूछना चाहता है. आशा है इन सवालो के बाद आप कल ही आपकी पार्टी द्वारा जारी किया हुआ सर्टिफिकेट वापस नहीं ले लेंगे.
सवाल ये है कि :
जिस भ्रष्टाचार के मामले में आप और आपके नेता मोदी जी की भक्त सेना कल से ऐसे कूद रही है जैसे अंधे के हाथ बटेर लग गयी हो, उस भक्त सेना को उस दिन क्यों सांप सूंघ गया था जिस दिन मैंने भ्रष्टाचार के इस मामले में अपनी संस्तुति भेजी थी। अच्छा लगता अगर भाजपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा की जा रहे लगातार प्रयासों का कभी एक बार भी समर्थन किया होता।
क्या आप सच में समझ नहीं पाये कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरे द्वारा दी गयी संस्तुति दिल्ली सरकार में दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन और जल मंत्री तौर पर थी और दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन तथा जल मंत्री के रूप में आज मैं और भी ज्यादा शक्ति के साथ कार्य कर रहा हूँ.
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही के सन्दर्भ में आपका अति उत्साह देखकर यह पूछने का मन है कि क्या कभी आपने यह जानने का प्रयास किया कि आखिर क्यों दिल्ली की ACB जो तेजी से भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार कर रही थी उसको निष्क्रिय करने का प्रयास माननीय मोदी जी द्वारा लगातार किया जा रहा है.
यह भी कहना चाहता हूँ कि लोकसभा चुनाव से पहले माननीय मोदी जी ने UPA के घोटालो के खिलाफ बड़े लम्बे चौड़े भाषण दिए थे लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार बनते ही मोदी जी भी कपिल सिब्बल की zero loss theory पर भरोसा कर बैठे।
दिल्ली और पूरे देश में मोदी जी की सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार और काले धन पर आपराधिक चुप्पी पर कभी आप और आपकी भक्त सेना अपना मुंह खोलंगे तो आपके द्वारा घोषित इस ईमानदार को अच्छा लगेगा।
दिल्ली में DDA हो या दिल्ली पुलिस या नगर निगम, इन सभी जगहों पर बैठे भ्रष्टाचारी खुश है कि नरेंद्र मोदी जी के राज में कोई उन पर हाथ भी नहीं लगा सकता। आज भाजपा जहाँ एक ओर बिहार में अपराधियों की शरण में है और खुल कर सामान्य बिहारी नागरिक के स्वाभिमान पर चोट कर रही है वहीँ पंजाब में ड्रग माफिया आप और आपकी पार्टी के नेताओं की छत्र छाया में फल फूल रहा है. कश्मीर में आप अलगाववादियों को कंधे में बिठा कर भारत माता का अपमान कर रहे रहे है और वहीँ देश भर के किसानो और आदिवासियों से जल, जंगल और जमीन छीनने के लिए लगातार आपकी सरकार रोज नया कुचक्र रचती है.
उम्मीद करता हूँ कि जैसे दिल्ली के एक खास मामले में आप और आपके द्वारा बनायीं भक्त सेना ने अपनी जिज्ञासा व्यक्त की है उसी प्रकार इन सभी मुद्दो पर भी अपना मुंह खोलने का कष्ट करेंगे। खासतौर पर मोदी जी की कैबिनेट में बैठे 20 दागी मंत्री जिनमे से 11 पर तो गंभीर आपराधिक मामले भी है , उन पर अगर आप और आपके सिपहसालार कुछ कहे तो अच्छा लगेगा।
और अंत में आपको एक बात बताना चाहता हूँ, पिछले लगभग दस सालो से मैं भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूँ और मैं और मेरे जैसे सभी युवा जो इस देश में एक ईमानदार व्यवस्था लागू करना चाहते है, हम सभी अगर किसी एक व्यक्ति से प्रेरणा पाते है तो उस व्यक्ति का नाम है अरविन्द केजरीवाल।
भ्रष्टाचार से लड़ना और उसे मिटा कर ही दम लेना यह हमने उन्ही से सीखा है. आपके द्वारा ईमानदारी का जो सर्टिफिकेट कल बांटा गया वो कार्य अरविन्द जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही कर रहा हूँ. आशा है दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में आप रुकावट बनना बंद करेंगे।
आपका शुभेक्षु
कपिल मिश्रा