Student Open Letter To Delhi Dep CM Manish Sisodia

Delhi Student wrote letter to Delhi Dep CM Manish Sisodia asking for Mohalla library

स्कूल के बाद जब घर लौटता हूं तो होमवर्क करने के लिये जगह ढूंढता हूं इस छोटे से घर में मैं अपने परिवार के साथ रहता हूं एक कमरे के घर में सब कुछ इसी छत के नीचे हैं टीचर कहती है पढ़ो. याद करो. टैक्स बुक के अलावा दूसरी किताबों से भी मदद लो लेकिन पापा के पास इतने पैसे कहां कि मुझे कोई और किताब खरीद के दे पाए. मेरे दोस्त कहते हैं उन्हें आईएएस बनना है अपनी लाइफ सेट करनी है मेहनत तो मैं भी कर सकता हूं पर कोचिंग और एंट्रेस की तैयारी के लिये किताबों का खर्च उठाने का बोझ मेरे पापा नहीं उठा पाएंगे.